Officially Announced

MicTale Luxury Announcement

India's Most Creative Studio

Opening Soon
Logo
Sector 64, Noida

Baba aisa var dhundho na

Rishabh Sharma
बाबा, ऐसा वर ढूंढो ना जिसको गिनती कम आती हो, प्यार करे तो ज़्यादा कर दे, मेरे ग़म को आधा कर दे, मेरे साथ बराबर रोए, मैं जागूँ तो वो ना सोए। बाबा, ऐसा वर ढूंढो ना औरत जिसकी ढाल रही हो, जो ममता में माँ को समझे, ना बोलूँ तो ‘ना’ को समझे, जो बहनों के साथ हो खेला, जेल की रोटियाँ हँसकर खाए, बाबा, मेरा हाथ बताए। बाबा, ऐसा वर ढूंढो ना राहें देखकर पाँव ना मोड़े, आपकी तरह हाथ ना छोड़े। मेरी बेटी जिससे बोले, अपने जैसा वर ढूंढो ना।